सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जोड़ों का दर्द (ज्वाइंट पेन) क्या है?इसका क्या इलाज किया जा सकता है।

 हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है? हाथ-पैर के जोड़ों का दर्द एक सामान्य समस्या है। यह आपके एक या अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। पहले के समय में जोडों का दर्द सिर्फ बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन आज के समय में यह दर्द हर उम्र के लोगों को हो रहा है। जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- गठिया, हड्डियों की कमजोरी, गलत तरीके से बैठना, खींचाव, चोट इत्यादि। आइए जानते हैं, जोड़ों के दर्द के लक्षण,जोड़ों में लगातार दर्द, जोड़ों के दर्द का इलाज इत्यादि।


जोड़ों का दर्द (ज्वाइंट पेन) क्या है?

जोड़ों का दर्द होना एक सामान्य स्थिति है, जो शरीर में एक या एक से अधिक जोड़ों को प्रभावित करती है। आमतौर पर, जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कुल्हे का दर्द शामिल होता है। दर्द की अवधी और तीव्रता उसके अन्तर्निहित कारणों पर निर्भर करती है। जोड़ों का दर्द आमतौर अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन यदि यह ज्यादा देर तक बना रहता है तो इलाज की जरूरत हो सकती है। 


जोड़ों का दर्द के लक्षण क्या है?

जोड़ों के दर्द का सबसे आम लक्षण निम्नलिखित है:- 

  • अकड़न
  • जोड़ों में दर्द
  • लालीमा
  • जोड़ों की सक्रियता की क्षमता में कमी
  • जोड़ो के आसपास सूजन
  • जोड़ों के आसपास के मांसपेशियों में कमजोरी

शरीर के जोड़ों में दर्द होने का कारण क्या है?

यह सभी जानना चाहते हैं, हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है। जोड़ों में दर्द के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जोड़ों का दर्द हल्की स्थितियों के कारण भी हो सकती है, जैसे- चोट, मोच इत्यादि। इसे थोड़ा बहुत देखभाल कर के ठीक किया जा सकता है। गंभीर स्थितियों में शरीर के जोड़ों में दर्द होने का कारण निम्नलिखित कारण हो सकता हैं:-

  • संक्रमण होना
  • फ्रैक्चर होना
  • मोच और ऐंठन 
  • गाउट
  • अर्थराइटिस
  • गठिया
  • टेंडनाइटीस (मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाले टिस्यू में सूजन)
  • बर्साइटिस (ज्वाइंट में मौजूद तरलयुक्त थैली में सूजन), इत्यादि।

जोड़ों के दर्द का इलाज क्या है?

जोड़ों के दर्द का इलाज मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य, उम्र, रोग के प्रकार और गंभीरता पर निर्भर करता है। यदि चोट के कारण दर्द हो रहा है तो डॉक्टर सूजन और दर्द के लिए कुछ दवाएं देने के साथ आराम करने की सलाह दे सकते हैं। यदि फिर दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो, दर्द को कंट्रोल करने के लिए और भी दवाएं और मेडिकेशन की आवश्यकता हो सकती है। जोडों के दर्द के निम्नलिखित उपचार दिए गए है, जिसके द्वारा आपको आराम मिल सकता है।

  • आवश्यकता अनुसार आराम करना - जोड़ों के चोट या दर्द से राहत पाने के लिए आराम किया जा सकता है।
  • क्रीम और स्प्रे का प्रयोग करना- दर्द से राहत के लिए क्रीम या स्प्र के रूप में कुछ दर्द निवारक क्रिम का प्रयोग किया जा सकता है।
  • एक्सरसाइज- जोड़ों के दर्द में घरेलू नुस्खा भी बहुत काम आता है, जैसे- एक्सरसाइज। मांसपेशियों को मजबूत करने और जोड़ो की गतिशीलता को बनाए रखने वाले एक्सरसाइज ज्वाइंट पेन के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • एंटिबायोटिक्स - एंटिबायोटिक्स का उपयोग जोड़ों के संक्रमण से होने वाले दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।
  • लाइफस्टाइल में बदलाव - हेल्दी डाइट और हेल्दी वेट को बनाए रखकर, आप जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • थेरेपी- कई तरह की चोटों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए गर्म और ठंडी थेरेपी दी जाती है। जोड़ों के दर्द में यह थेरेपी बहुत फायदेमंद होती है।
  • मेडिकल डिवाइस- जोड़ों की गतिशीलता में सुधार के लिए कुछ मेडिकल डिवाइस का उपयोग किया जाता है, जैसे- बैसाखी, व्हीलचेयर इत्यादि।
  • सर्जरी - इसमें दर्द को दूर करने के लिए और गतिशीलता को और अच्छा बनाने के लिए आर्टिफिशियल जोड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाता है।
  • सप्लीमेंट्स- जोड़ो और हड्डियों के क्षती को रोकने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी का इस्तेमाल किया जा सकता है ऐसे ही जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए कई अन्य सप्लीमेंट्स का प्रयोग किया जाता है।

आज के समय में जोड़ों का दर्द होना कोई बड़ी बात नहीं है। जोड़ों का दर्द एक या एक से ज्यादा जोड़ों को प्रभावित कर सकता है।
निष्कर्ष :जोड़ों का दर्द यदि अपने आप ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर से परामर्श करें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

7 दिन का पाचन सुधारने वाला डायट प्लान

         🌿 7 दिन का पाचन सुधारने वाला डायट प्लान 🌅 सुबह उठते ही 1 गिलास गुनगुना पानी (नींबू की कुछ बूंदें डाल सकते हैं) 4–5 भीगे हुए बादाम + 1 अंजीर या 2 मुनक्के 🥣 नाश्ता (सुबह 8–9 बजे) दिन 1: ओट्स खिचड़ी + छाछ दिन 2: मूंग दाल चीला + हरी चटनी दिन 3: पोहा (कम मसाले वाला) + मूंगफली दिन 4: उपमा + नारियल चटनी दिन 5: दलिया + पपीता दिन 6: इडली + सांभर दिन 7: मिक्स फ्रूट सलाद + दही 🍎 मध्याह्न स्नैक (11–12 बजे) नारियल पानी / छाछ / मठा 1 मौसमी फल (सेब, अमरूद, नाशपाती, पपीता) 🍲 दोपहर का भोजन (1–2 बजे) हर दिन कॉमन नियम: 1 कटोरी दाल (कम मसाले वाली) 1 कटोरी सब्ज़ी (कम तेल) 1–2 रोटी (मल्टीग्रेन/ज्वार/बाजरा/गेहूं) सलाद (खीरा, गाजर, टमाटर, मूली) दही (गर्मियों में) ☕ शाम का स्नैक (4–5 बजे) ग्रीन टी / अदरक वाली हल्की चाय भुना चना या मखाना 🌆 शाम का हल्का भोजन (7–8 बजे) दिन 1: वेज सूप + टोस्ट दिन 2: खिचड़ी (दाल + सब्ज़ी) दिन 3: दलिया + दही दिन 4: पनीर भुर्जी + सलाद दिन 5: वेज उपमा + नारियल चटनी दिन 6: ओट्स सूप + भुने मखाने दिन...

चिंता और तनाव को कम करने के 7 आसान और प्राकृतिक उपाय

🧘‍♀️ चिंता और तनाव को कम करने के 7 आसान और प्राकृतिक उपाय 🌸 परिचय (Introduction) आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव और चिंता से गुजर रहा है।कभी काम का दबाव, कभी परिवार की चिंता, तो कभी भविष्य की फिक्र — मन लगातार भागता रहता है। पर क्या आप जानते हैं? तनाव और चिंता हमारे शरीर, नींद, और रिश्तों तक को प्रभावित करते हैं।इसलिए ज़रूरी है कि हम इसे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक सुलझाने योग्य स्थिति मानें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे 7 आसान और प्राकृतिक उपाय, जो आपके मन को शांत, स्थिर और हल्का बना सकते हैं। 🌿 1. गहरी साँस लेने की शक्ति (Deep Breathing Practice ) गहरी साँस लेना तनाव कम करने का सबसे सरल और तुरंत असर करने वाला तरीका है। जब आप गहरी साँस लेते हैं, तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और मस्तिष्क को शांत संकेत मिलता है। कैसे करें: किसी शांत जगह बैठें। 4 सेकंड तक गहरी साँस लें, 4 सेकंड रोकें, और फिर धीरे-धीरे छोड़ें। यह प्रक्रिया दिन में 3–4 बार दोहराएँ। यह छोटा-सा अभ्यास आपके मन को तुरंत शांति देगा और चिंता की जकड़न ढीली करेगा। 🪷 2. ध्यान (Meditation...